फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists came out to measure the sky in Solanganala

Kullu News: सोलंगनाला में आसमान नापने निकले सैलानी

Tue, 17 Sep 2024 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Tourists came out to measure the sky in Solanganala
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में दो महीने बाद मानव परिंदों की उड़ान से रौनक लौट आई है। दो महीने से बंद चल रही पैराग्लाइडिंग सोमवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन आसमान छूने के लिए पर्यटकों में होड़ मच गई। पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लिया। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद साहसिक गतिविधियों से जुड़े युवाओं का कारोबार भी बढ़ने की उम्मीद है। सोलंगनाला में 100 से अधिक युवा अकेले पैराग्लाइडिंग से जुड़े हैं। इसके अलावा जिपलाइन, रिवर क्रॉसिंग से भी युवा रोजगार चला रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम साफ होने के कारण उड़ान भरने में कोई दिक्कत नहीं हुई। साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद अब मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रविवार को बाहरी राज्य के करीब 500 वाहन मनाली पहुंचे हैं। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि जिले में साहसिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र पाल ने कहा कि पहले दिन काफी संख्या में पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed