फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists are thrilled to see snow in Rohtang

Kullu News: रोहतांग में बर्फ देख रोमांचित हो रहे पर्यटक

Tue, 28 May 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Tourists are thrilled to see snow in Rohtang
हर दिन सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे मनाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही कुल्लू-मनाली की वादियां सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। पर्यटक मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों में जाने के साथ ही लाहौल की ठंडी वादियों में पहुंच रहे हैं। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल के अन्य स्नो प्वाइंटों में मंगलवारी को खूब चहल-पहल रही।
सैलानियों ने बर्फ में खूब मस्ती की। मई महीने के आखिरी सप्ताह में भी बर्फ का दीदार करना पर्यटकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है। रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों में काफी उत्साह है लेकिन रोहतांग में सीमित संख्या में ही वाहन जाने के चलते अन्य स्नो प्वाइंटों पर खूब रौनक है।
विज्ञापन

ग्रांफू बाइपास के स्नो प्वाइंट में सैलानियों ने मंगलवार को खूब मस्ती की। पर्यटकों ने यहां पर बर्फ में स्कीइंग की। शाम के समय सैलानी मनाली की ओर लौटे। रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। रोहतांग में अभी बर्फ की मोटी दीवार है। जून महीने में भी पर्यटकों को रोहतांग में बर्फ के दीदार होंगे। इसका फायदा यहां के पर्यटन कारोबारियों को मिलेगा। हर दिन मनाली में सैकड़ाें की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बहरहाल कोकसर, रोहतांग सहित लाहौल की अन्य जगहों में उमड़ रही पर्यटकाें की भीड़ देखकर लाहौल के पर्यटन कारोबारियों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed