{"_id":"65f57a818a0fe1b5e108eb12","slug":"tourists-are-now-staying-in-kullu-for-paragliding-and-rafting-kullu-news-c-89-1-klu1001-118843-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग के लिए कुल्लू में ठहर रहे अब पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग के लिए कुल्लू में ठहर रहे अब पर्यटक
विज्ञापन
मनाली जाने से पहले कुल्लू में ठहरने से कारोबारी खुश, पहले सीधे पहुंच जाते थे मनाली
पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से कुल्लू की वादियों को निहार रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश-विदेश से पर्यटन नगरी मनाली आने वाला पर्यटक अब मनाली जाने से पहले कुल्लू में रुकने लगा है। एक साल पहले पर्यटक भुंतर से बाइपास पर बने हाईवे से सीधा मनाली के लिए निकलता था। कुल्लू में पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए किसी तरह की गतिविधि नहीं थी। अब मनाली और लाहौल जाने वाला पर्यटक कुल्लू शहर में आ रहा है।
कुल्लू में पर्यटक पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के साथ यहां की वादियों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। दरअसल कुल्लू मुख्यालय में पैराग्लाइडिंग साइट होने से ही सैलानी कुल्लू में रुकने को मजबूर हैं। कुल्लू में पिछले एक साल में पर्यटन गतिविधियां बढ़ गई हैं। पहले जिन होटलों में सीजन के दौरान ही कमरे बुक होते थे वहां अब आम दिनों में भी कमरों की बुकिंग हो रही है।
कुल्लू शहर में आने वाले अखाड़ा बाजार से लेकर पिरड़ी राफ्टिंग सेंटर तक राफ्टिंग शुरू किए जाने की भी योजना है। इसको लेकर कुछ समय पूर्व ट्रायल भी किया गया था। इसकी मंजूरी आने के बाद कुल्लू शहर में और भी पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी। दूसरी ओर बिजली महादेव रोपवे का भी शिलान्यास हो चुका है। अगर रोपवे का निर्माण होता है, तो कुल्लू में और भी पर्यटक रुकेंगे।
विज्ञापन
इन दिनों कुल्लू शहर में पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट ढालपुर में पर्यटकों की दिन को चहल-पहल देखने को मिल रही है। समर सीजन के दौरान यहां पर और भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ जाएंगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग साइट शुरू होने के बाद पर्यटकाें की गतिविधियां बढ़ी हैं।