फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists are admiring the valleys of Koksar-Gramphoo for Rs. 500

Kullu News: सैलानी 500 रुपये में निहार रहे कोकसर-ग्रांफू की वादियां

Sun, 04 May 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 May 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Tourists are admiring the valleys of Koksar-Gramphoo for Rs. 500
पर्यटन विकास निगम रोजाना मनाली से सुबह 10 बजे भेज रहा दो ट्रैवलर
विज्ञापन

शाम को पांच बजे हो रही ट्रैवलर की वापसी, जमकर मस्ती कर रहे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम 500 रुपये में कोकसर और ग्रांफू की सैर करवा रहा है। निगम रोजाना मनाली से दो ट्रैवलर कोकसर के लिए भेज रहा है। दोनों ट्रैवलर मनाली से सुबह 10:00 बजे रवाना हो रही हैं।
ये ट्रैवलर सैलानियों को शाम 5:30 बजे तक सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, कोकसर की वादियों का दीदार करवा रही हैं।
पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा नहीं खुलने से पर्यटन विकास निगम ने कोकसर के लिए ट्रैवलर सेवा शुरू की है। हालांकि, पहले निगम ने सिस्सू के लिए इनका संचालन किया था। अब कोकसर और ग्रांफू सैलानियों के लिए खुलने से ट्रैवलर कोकसर तक भेजी जा रही हैं। दोनों ट्रैवलर पैक चल रही हैं। निगम मात्र पूरे दिन का किराया मात्र 500 रुपये ले रहा है। इस दौरान निगम न केवल सैलानियों को बर्फ की दीदार करवा रहा है, बल्कि सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग के साथ नॉर्थ पोर्टल, साउथ पोर्ट, कोकसर और ग्रांफू की भी सैर करवा रहा है। चंद्रानदी के किनारे बसे कोकसर में सैलानी खूब मस्ती कर रहे हैं। कई सैलानी ग्रांफू तक पहुंच रहे हैं। रविवार को सुहाने मौसम के बीच हजारों सैलानियों ने कोकसर और ग्रांफू की बर्फीली वादियों को निहारा।
विज्ञापन

--
अन्य स्नो पॉइंट के लिए भी ट्रैवलर चलाने की योजना
पर्यटन विकास निगम ट्रांसपोर्ट मनाली के अधिकारी हुकम चंद ने कहा कि निगम मात्र 500 रुपये में पर्यटकों को कोकसर और ग्रांफू की सैर करवा रही हैं। कहा कि 16-16 सीटर के ये ट्रैवलर सुबह मनाली से 10 बजे रवाना किए जाते हैं। शाम 5:30 बजे वापस मनाली पहुंच जाते हैं। निगम आने वाले समय में अन्य स्नो पॉइंट के लिए ट्रैवलर चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed