फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   rohtang

मनाली से वामतट होकर जाएंगी वोल्वो और ट्रक

Tue, 11 Apr 2017 10:36 PM IST
मनाली
मनाली Updated Tue, 11 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
rohtang
डेमो - फोटो : demo pic

जिला मुख्यालय ढालपुर के साथ लगते रामशिला से पतलीकूहल वामतट मार्ग वोल्वो व ट्रकों की आवाजाही के लिए पास हो गया है। वोल्वो बस के ट्रायल के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने रोड का निरीक्षण कर वोल्वो बस का ट्रायल किया है। ट्रायल के सफल रहने के बाद अब जल्द ही मनाली से शिमला, चंडीगढ़ तथा दिल्ली की ओर जाने वाली वोल्वो बसें पतलीकूहल से वामतट होकर गुजरेगी। इसके अलावा ट्रक भी पतलीकूहल-कुल्लू-भुंतर वामतट होकर जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने ट्रायल की रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू युनूस को सौंप दी है और अब जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी करने तैयारी की जा रही है। हालांकि भुंतर से कुल्लू के बीच पहले से ही वोल्वो बस व ट्रक वामतट होकर आते जाते रहे हैं, लेकिन अब आने वाले पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटन नगरी मनाली से चलने वाली वोल्वो व ट्रक पतलीकूहल तक एनएच-21 से ही होकर आएंगे, लेकिन पतलीकूहल से ट्रैफिक में होने वाले बदलाव से रायसन व कटराईं के आसपास लगने वाले लंबे जाम से पर्यटकों व आम लोगों को राहत मिलेगी। कुल्लू प्रशासन की कमेटी ने वामतट को वोल्वो बसों की आवाजाही के लिए मंजूरी दे दी है। कमेटी के सदस्य एएसपी कुल्लू एनएस नेगी तथा आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने कहा कि कुल्लू से पतलीकूहल के बीच वोल्वो बस ट्रायल सफल हो गया है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेज दी है। वोल्वो बसों व ट्रकों के वामतट से शुरू करने को अधिसूचना उपायुक्त द्वारा जारी की जाएगी।      

विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed