फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tourist reached in solangnala throu four by four vehicle

फोर बाई फोर वाहन से सोलंगनाला पहुंचे सैलानी

Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
tourist reached in solangnala throu  four by four vehicle
मनाली में बर्फ से ढके वाहन।--संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। मनाली में कोरोना केस आने से पर्यटकों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। मनाली में आक्यूपेंसी गिरकर 20 फीसदी से भी नीचे आ गई है। बर्फबारी के बाद मनाली पहुंचे सैलानी गदगद हैं लेकिन वह सोलंगनाला और अटल टनल रोहतांग की ओर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी फोर बाई फोर वाहनों को ही सोलंगनाला जाने दिया गया जिसमें पर्यटक भी सोलंगनाला की बर्फीली वादियों में पहुंचे और यहां बर्फ के बीच स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग तथा स्नो स्कूटर का आनंद उठाया, मगर अधिकतर पर्यटकों को स्नो प्वाइंट नेहरू कुंड में ही बर्फ की दीदार करना पड़ा है।
विज्ञापन

नेहरू कुंड भी बर्फ की चादर से लकदक है और यहां सैलानियों ने खूब मस्ती की। पर्यटकों को यहां दिनभर आना जाना लगा रहा। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने नेहरू कुंड से आगे मात्र फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी। होटलियर गजेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर तथा ललित कुमार ने कहा कि अब सैलानियों की भीड़ एकाएक छंटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चलते सैलानी कम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रात्रि कर्फ्यू का भी मनाली के साथ जिला के मणिकर्ण, कसोल, जिभी तथा तीर्थन वैली के पर्यटन कारोबार पर असर पड़ा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए अभी सोलंगनाला व अटल टनल रोहतांग को सैलानियों के लिए नहीं खोला है। उन्होंने कहा कि पर्यटक बर्फीले पर्यटन स्थलों की ओर जाने से सावधानी बरतें। मौसम खुलने के बाद अब हिमखंड का भी खतरा बढ़ गया है।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed