{"_id":"6a95bdca87fbcae7fa064e95","slug":"tourist-numbers-rise-in-manali-manikaran-and-sainj-kullu-news-c-89-1-klu1002-185504-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली, मणिकर्ण और सैंज में बढ़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली, मणिकर्ण और सैंज में बढ़े सैलानी
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ में धीरे-धीरे बढ़ने लगी पर्यटको की संख्या।-संवाद
कुल्लू। जिले के पर्यटन स्थलों में अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। बरसात के कारण पर्यटकों की आवाजाही कम हो गई थी। अब घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। खासकर पर्यटन नगरी मनाली के साथ मणिकर्ण, सैंज और तीर्थन घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो डेढ़ सप्ताह पहले करीब 10 फीसदी तक ही थी।
निजी होटलों में भी 25 फीसदी से अधिक ऑक्यूपेंसी चल रही है। इन दिनों घाटी में मौसम साफ है। इस कारण पर्यटक आसानी से घाटी पहुंच रहे हैं। तीर्थन घाटी के जिभी क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। घाटी के पर्यटन कारोबारी रमेश ठाकुर, विक्की, सोहन लाल आदि का कहना है कि पिछले हफ्ते तक कारोबार काफी कम था। इस हफ्ते के अंत तक पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे कारोबार ने भी गति पकड़ी है। निजी होटलों के अलावा होम-स्टे और गेस्ट हाउस में पर्यटक ठहर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी अगर मौसम साफ रहा तो कारोबार और बढ़ सकता है।
पर्यटन विकास निगम के मनाली स्थित डीजीएम बीएस ओक्टा का कहना है कि निगम के होटलों में पिछले हफ्ते की तुलना में बुकिंग बढ़ी है। इन दिनों निगम के होटल की आक्यूपेंसी 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
....
मालरोड पर चहलकदमी बढ़ी
मनाली के मालरोड पर भी पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। दिनभर पर्यटक मनाली के ढुंगरी, सोलंगनाला, वशिष्ठ, नग्गर, सिस्सू, अटल टनल रोहतांग की सैर कर रहे हैं लेकिन शाम ढलते ही मालरोड पर चहलकदमी कर रहे हैं।
.........
बाहरी राज्यों के वाहन बढ़े
ग्रीन टैक्स बैरियर में दर्ज वाहनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हफ्ते के अंतिम तीन दिनों में अन्य राज्यों के वाहनों की संख्या बढ़ी है। सामान्य दिनों में जहां हर रोज अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों का आंकड़ा 300 तक पहुंच रहा है, लेकिन हफ्ते के अंतिम दिनों में यह आंकड़ा 500 तक प्रतिदिन पहुंच गया है। इससे मनाली में पर्यटन को रफ्तार मिल रही है।
000