{"_id":"66266d987f6efde7870c077a","slug":"tourist-had-fun-in-kuth-bihal-in-lahoul-spiti-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121265-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुठ बिहाल में सैलानी ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुठ बिहाल में सैलानी ने की मस्ती
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ठंडी फिजाओं में पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वीकेंड समाप्त हो गया है, लेकिन सोमवार को जनजातीय क्षेत्र कोकसर के समीप स्थित कुठ बिहाल में सैकड़ों पर्यटकों ने बर्फ में मस्ती की।
सोमवार को मौसम सुहावना बना रहा। ऐसे में कुल्लू-मनाली घूमने आए पर्यटक बर्फ देखने की चाह में अटल टनल रोहतांग की ओर निकले। टनल पार कर कोकसर के कुठ बिहाल में साहसिक गतिविधियों में शामिल हुए। लाहौल का कुठ बिहाल पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। पर्यटक यहां बर्फ के बीच फोटो खिंचवा रहे हैं।
इसके अलावा पर्यटक स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, एडवेंचर बाइक, जिप लाइन गतिविधियों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटक आसीफ, अकिल, रूना, आशीष, माधवी, मेघा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अप्रैल में बर्फ के दीदार हो पाएंगे, लेकिन उनका सपना साकार हुआ है। कुल्लू-लाहौल का मौसम इतना सुहावना है कि यहां से वापस जाने का मन नहीं कर रहा। कहा कि उन्होंने मनाली के सोलंगनाला के अलावा अटल टनल रोहतांग और लाहौल के कुठ बिहाल में जमकर मस्ती है। संवाद