फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tourist from river

मणिकर्ण के गलू पुल से पार्वती में बहा पर्यटक रेस्क्यू 15-46-44

Sat, 02 Jan 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
tourist from river
कुल्लू। नववर्ष का जश्न मनाने देशभर के हजारों पर्यटक इन दिनों कुल्लू-मनाली आए हुए हैं, लेकिन यहां पर्यटकों के साथ हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मणिकर्ण के समीप गलू पुल से एक पर्यटक पार्वती नदी में गिर गया। इससे पहले कि पर्यटक गहरी नदी में कहीं गुम हो जाता, तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इस पर्यटक को बचा लिया गया। दो सप्ताह में पर्यटकों के साथ चार हादसे हो चुके हैं, जिसमें तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक पर्यटक का शव अभी भी नहीं मिला है। घाटी में लगातार बढ़ रहे हादसों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस पोस्ट मणिकर्ण को सूचना मिली कि एक पर्यटक मणिकर्ण के गलू पुल से पार्वती नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके लिए रवाना हुई। पर्यटक को नदी से रेस्क्यू करने के लिए योगराज रेस्क्यू टीम और पुलिस ने मुुस्तैदी दिखाते हुए गुरविंद्र सिंह 32, पुत्र राम सिंह, निवासी पसियाना, जिला पटियाला, पंजाब की जान बचा ली। पर्यटक को नदी के पानी से सही सलामत निकालने पर उसके साथियों ने भी राहत की सांस ली। गौर रहे कि इससे पहले भी कई पर्यटक पार्वती में डूब कर अपनी जान गंवा चुके हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मणिकर्ण के गलू पुल से एक पर्यटक पावती में गिर गया था। जिसे पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि पार्वती नदी के करीब न जाएं। फोटोग्राफी करते हुए भी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed