फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist fair organized in tourist places

Kullu News: पर्यटन स्थलों में लगा सैलानियों का मेला

Fri, 26 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tourist fair organized in tourist places
धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन सीजन, होटलों की बुकिंग भी बढ़ी
विज्ञापन

स्नो प्वाइंट, पैराग्लाइडिंग साइट, राफ्टिंग प्वाइंटों में जुट रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। अटल टनल रोहतांग, लाहौल के कोकसर, पर्यटन नगरी मनाली, मणिकर्ण घाटी के कसोल, बंजार के जिभी, जलोड़ी दर्रा आदि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। मनाली के होटलों में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी बढ़कर दोगुना हो रही है। आम दिनों में 40 फीसदी तक रहने वाली ऑक्यूपेंसी वीकेंड पर 70 से 80 फीसदी तक जा रही है। साथ ही पर्यटक होटलों की बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग प्वाइंट और लाहौल में स्नो प्वाइंट बने कोकसर में सैलानियों का मेला लग रहा है। मनाली में पहुंचने वाले सैलानी अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की वादियों में जा रहे हैं। कोकसर में स्नो प्वाइंट पर पर्यटक स्कीइंग, जिपलाइन और अन्य गतिविधियों का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार मार्च में हुई बर्फबारी के चलते कोकसर के स्नो प्वाइंट पर बर्फ है, जिसका फायदा पर्यटन कारोबारियों को मिल रहा है। मई में देशभर से पर्यटक ठंडी वादियों का लुत्फ लेने के लिए मनाली और लाहौल की वादियों में पहुंचेंगे। रिवर राफ्टिंग प्वाइंट बबेली और बाशिंग में दिनभर सैलानियों की भीड़ देखी जा सकती है। कसोल में भी देशी और विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ी है। तीर्थन और जलोड़ी क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिकर्ण घाटी के पर्यटन कारोबारी शेर सिंह नेगी ने कहा कि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए सड़कों की स्थिति को सुधारने के साथ ही जाम की समस्या का भी समाधान किया जाए। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने पर्यटन सीजन को देखते हुए विभागों को सड़कें दुरुस्त रखने और जाम की समस्या का समाधान करने के लिए कहा है।
...
पर्यटन सीजन पर कारोबारियों की आस टिकी है। जिस तरह से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है, उससे सीजन बेहतर रहने की उम्मीद है।
-सुनयना शर्मा, पर्यटन विकास अधिकारी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed