फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist fair made petrol pumps empty

Kullu News: सैलानियों के मेले ने खाली करवा दिए पेट्रोल पंप

Sun, 09 Jun 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tourist fair made petrol pumps empty
मनाली में माॅल रोड़ के समीप उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
कुल्लू। मैदानी इलाकों में पड़ रही प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक मनाली और लाहौल की वादियों में पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में पर्यटकों के जुटने से कुल्लू जिले में पेट्रोल-डीजल की खपत भी बढ़ गई है। कुछ पेट्रोल पंपों में तो पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। उन्हें तुरंत डीजल-पेट्रोल का प्रबंध करना पड़ा। वीकेंड में कुल्लू-मनाली में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। इससे पेट्रोल पंपों में तेल की खपत करीब 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के कुछेक पेट्रोल पंपों में आम दिनों में प्रतिदिन एक टैंकर लगता है लेकिन इन दिनों वीकेंड में तेल के दो टैंकर तक लग रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालकों को अतिरिक्त स्टॉक मंगवाना पड़ रहा है। भुंतर से मनाली तक आने वाले पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों का जमावड़ा देखा जा सकता है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते भूतनाथ पुल के पास पेट्रोल पंप में तो तेल ही खत्म हो गया। सैलानियों और अन्य वाहन चालकों ने दो किलोमीटर दूर शांगरीबाग स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाया। उधर, नेशनल हाईवे तीन में भूतनाथ में पेट्रोल पंप के मैनेजर रशपाल शर्मा ने कहा कि वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण तीन दिन में खाली होने वाला तेल का टैंकर वीकेंड पर एक से डेढ़ दिन में खाली हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
हर मार्ग में दिख रहे पर्यटक वाहन
जून के दूसरे सप्ताह में कुल्लू से लेकर लाहौल तक पर्यटकों का मेला लगा हुआ है। कुल्लू-मनाली में वीकेंड पर हजारों की संख्या में पर्यटकों ने दस्तक दी। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे हो या फिर जिले की मुख्य सड़कें, भुंतर-मणिकर्ण, कुल्लू-मनाली, कुल्लू-बिजली महादेव में पर्यटक वाहन ही नजर आ रहे हैं। स्थानीय गाड़ियों की संख्या पर्यटक वाहनों के मुकाबले 80 फीसदी कम है।
....
जन्नत से कम नहीं यहां की वादियां
कुल्लू के बाशिंग में रिवर राफ्टिंग का आनंद लेने उतरे दिल्ली के पर्यटक समीर और अभिनव चोपड़ा ने कहा कि यहां की वादियां किसी जन्नत से कम नहीं हैं। जून में भी ठंड का अहसास यहां के माहौल को अलग बनाता है। पहाड़ों में बर्फ और हरे-भरे जंगल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।


....
8000 से अधिक पर्यटक पार्वती घाटी में पहुंचे
बंजार में वीकेंड पर करीब 5,000 पर्यटक पहुंचे हैं जबकि साडा बैरियर से मिले आंकड़े के अनुसार मणिकर्ण, कसोल में 1100 से अधिक सैलानी दर्ज हुए हैं। ऐसे में 8000 से अधिक पर्यटक पार्वती घाटी में भी आए हैं। पर्यटन नगरी मनाली में करीब 25000 से अधिक पर्यटक वीकेंड पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed