फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist fair held in Rohtang

Kullu News: रोहतांग में लगा पर्यटकों का मेला

Wed, 28 May 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 28 May 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
Tourist fair held in Rohtang
रोहतांग दर्रा में बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक। दन दिनों मैदानी इलाको में पड़ रही गर्मी के बी
मनाली (कुल्लू)। समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। रोहतांग में बर्फ का दीदार करने के लिए पर्यटन विभाग के ऑनलाइन परमिट का स्लॉट चंद मिनटों में बुक हो रहा है।
विज्ञापन

रोहतांग जाने के लिए मिलने वाले परमिट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। मंगलवार को भी रोहतांग में पर्यटकों का मेला लगा रहा। बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए पर्यटकों में मारामारी मची हुई है। रोहतांग जाने के लिए मिलने वाले परमिट एडवांस में खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 1200 वाहनों में हजारों पर्यटक रोहतांग दर्रा पहुंचे। इसके अलावा एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस और पर्यटन निगम के टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटक रोहतांग पहुंचे। बर्फ का दीदार करने के साथ पर्यटक रोहतांग में स्नो स्कूटर, यॉक की सवारी का भी लुत्फ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनजीटी के आदेशानुसार रोहतांग के लिए रोजाना 1,200 वाहन जा सकते हैं। इनमें डीजल के 400 जबकि पेट्रोल इंजन के 800 वाहनों को जाने की अनुमति है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed