फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tourist crowd increased in manali on weekend

वीकेंड पर मनाली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

Sun, 15 May 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
tourist crowd increased in manali on weekend
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मनाली में मई के पहले सप्ताह की अपेक्षा दूसरे सप्ताह में सैलानियों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
वीकेंड पर यह आंकड़ा और बढ़ रहा है। बाहरी राज्यों से रोज मनाली में 1200 से 1300 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। रोहतांग दर्रे के लिए 1200 वाहन रोज बुक हो रहे हैं। कई लोग परमिट नहीं मिलने के कारण रोहतांग दर्रा तक नहीं पहुंच पा रहे। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा खुलने के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। हालांकि रोहतांग जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक है। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के आधार पर रोहतांग के लिए 1200 से अधिक वाहन नहीं जा सकते। उधर, मनाली के अन्य पर्यटन स्थलों हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर, क्लब हाउस, वशिष्ठ, सोलंगनाला, नग्गर आदि में रौनक बढ़ गई है। मनाली की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की मानें तो पिछले सप्ताह तक मनाली में हर रोज 1000 से 1100 वाहन प्रवेश कर रहे थे, लेकिन इस सप्ताह यह आंकड़ा बढ़कर करीब 1300 पहुंच गया है। रोहतांग के लिए शुरूआती दौर में 500 से 800 वाहन जा रहे थे। अब 1200 का स्लॉट कुछ ही घंटों में बुक हो रहा है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली का पर्यटन सीजन अच्छा चल रहा है।

पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वीकेंड में संख्या और बढ़ रही है। उनके अनुसार आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। पर्यटन निगम के डीजीएम बीएस ओकटा ने कहा कि निगम के होटलों में अच्छी बुकिंग है। पर्यटकों की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed