फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism policy for Tirthan Valley will be made by public opinion: Garg, Public representatives raised the demand to create eco-tourism zone, discussion on tourism development vision in Shairopa

जनता की राय से बनेगी तीर्थन घाटी के लिए पर्यटन पॉलिसी : गर्ग

Fri, 10 Sep 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Tourism policy for Tirthan Valley will be made by public opinion: Garg, Public representatives raised the demand to create eco-tourism zone, discussion on tourism development vision in Shairopa
बंजार की तीर्थन घाटी में उपायुक्त कुल्लू ने की पंचायत जनप्रतिनिधिओं और पर्यटन कारोबारियों के सा - फोटो : Kullu
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में जनता की राय के अनुसार ही पर्यटन पॉलिसी बनाई जाएगी। यह बात उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कही। शुक्रवार को बंजार के शाईरोपा में स्थानीय ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधिओं और पर्यटन कारोबारियों के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त कुल्लू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। तीर्थन घाटी की विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पर्यटन संघों और स्वैच्छिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से तैयार विजन उपायुक्त को सौंपा गया। जिसके उपरांत इस विजन और पर्यटन विकास सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मनरेगा के तहत पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियों से भी लोगों को अवगत करवाया गया। तीर्थन घाटी में टिकाऊ एवं जवाबदेह पर्यटन के लिए विशेष ईको टूरिज्म जोन बनाने की जनप्रतिनिधियों ने मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पारिस्थितिकी के अनुरूप बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने के बजाय साढ़े तीन मंजिल तक ही भवन की ऊंचाई निर्धारित की जाए। किसी भी व्यवसायी को पेयजल के मूल स्रोत से पानी का कनेक्शन न दिया जाए। व्यावसायिक यूनिट के निर्माण में स्थानीय मजदूरों की कार्य में प्राथमिकता अनिवार्य हो। बेहतर पर्यटन संचालन के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण तथा कारोबार में स्थानीय ग्राम पंचायत की अनुमति सुनिश्चित की जाए। वहीं, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने लोगों द्वारा सुझाए सुझावों और प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि आगामी ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। विशेष ईको टूरिज्म जोन बनाने की नीति निश्चित तौर पर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार प्रदायक और लाभकारी साबित होगी। इस दौरान एसडीएम बंजार हेमचंद वर्मा, बीडीओ केहर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed