{"_id":"68dc1d477155fa5f54060b81","slug":"tourism-expected-to-pick-up-pace-during-dussehra-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1015-158272-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा मेला के दौरान पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा मेला के दौरान पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद
Wed, 01 Oct 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में बरसात में मची तबाही के बाद अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम भी बाहरी राज्यों के लिए बसों की संख्या को बढ़ा रहा है। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से दिल्ली, चंडीगढ़ व हरिद्वार के लिए पांच वोल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है।
इसके अलावा निगम पर्यटन नगरी मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़ और जालंधर के लिए तीन साधारण बसें संचालित कर रहा है। ये सभी बसें रात्रि परिवहन सेवा के तहत चलाई जा रही हैं। मनाली से जालंधर के लिए वाया नग्गर और दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग किरतपुर-मनाली से बसें चलाई जा रही हैं।
वहीं, जिला से बाहर के लिए करीब एक माह बाद से बस सेवा शुरू होने और अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को देखते हुए पर्यटन कारोबार के बढ़ने की उम्मीद है। एक माह तक किरतपुर-मनाली हाईवे जिला मंडी से पर्यटन नगरी मनाली तक कई जगह क्षतिग्रस्त रहने से बाहरी राज्यों के लिए कुल्लू से बस सेवाएं ठप रहीं। एक माह निगम ने मंडी बस अड्डा से ही बसों का संचालन बाहरी राज्यों के लिए किया। अब बस सेवा कुल्लू से आरंभ होने से सवारियों को राहत मिलेगी और पर्यटन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि बाहरी राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के लिए वोल्वो अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू और साधारण बसें मनाली बस अड्डा से चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द वोल्वो बसों को मनाली से चलाने की तैयारी है।