{"_id":"5fde0ad38ebc3e40fd314754","slug":"tourisam-kullu-news-sml3550152178","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर सैलानियों ने मनाली में दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कुल्लू के पिरड़ी में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते सैलानी।
- फोटो : Kullu
Link Copied
कुल्लू। क्रिसमम और नववर्ष के नजदीक आते ही कुल्लू-मनाली में पर्यटकों के आने का क्रम जारी है। जिले में रात नौ बजे के बाद नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन सैलानियों का मनाली के पर्यटन स्थलों में बर्फ का लुत्फ उठाने और अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंचने को लेकर रोमांच बरकरार है।
विज्ञापन
वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों ने दस्तक दी है। मनाली के माल रोड पर शनिवार शाम को पर्यटकों ने चहल कदमी की। वीकेंड पर पर्यटकों के काफी संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं। क्रिसमस और नववर्ष से मनाली में सैलानियों की संख्या में इजाफा होना बेहतर संकेत माना जा रहा है। इससे पर्यटन कारोबारियों को नववर्ष पर बेहतर कारोबार की आस जगी है। गौर रहे कि पिछले दिनों में मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन वीकेंड पर यह संख्या दोगुना हो रही है। पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पहुंचकर बर्फीली वादियों का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार हालात अलग बने हुए हैं। नववर्ष से पहले मनाली के होटलों को सजाया जाता था। होटलों में देर रात तक जश्न चलता था। इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं। इसके बावजूद मनाली में क्रिसमस और नववर्ष पर सैलानी उमड़ेंगे। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि नाइट कर्फ्यू से मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।