{"_id":"61d3459c58be481d2d24ac8c","slug":"torist-enjoy-laholi-dance-in-manali-karniwal-kullu-news-sml395589354","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालरोड पर लाहौल नृत्य ने नचाए देशभर से सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालरोड पर लाहौल नृत्य ने नचाए देशभर से सैलानी
विज्ञापन
लाहौली लोकनृत्य प्रस्तुत करते लोककलाकार।
- फोटो : Kullu
मनाली/रोहतांग। छह जनवरी तक मनाए जाने वाले विंटर कार्निवाल में मालरोड में सजे स्टेज में पहाड़ी गीतों से लेकर फिल्मी गीतों की धूम रही। मंच पर भले ही कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी, मगर पर्यटकों को भी गाना गाने का मौका दिया गया।
पर्यटकों की पहली पसंद मनाली में शरदोत्सव की धूम मची हुई है। मनु रंगशाला में दिनभर विभिन्न स्पर्धाओं का दौर चलता रहा जिसमें कलाकारों को अपने हुनर दिखाने को अवसर मिला और सैलानियों व स्थानीय लोगों को भी मनोरंजन हुआ।
नाटी के अलावा सैलानियों ने जनजातीय जिला लाहौल के नृत्य को भी खूब सराहा। मालरोड में लाहौली गीतों के साथ नृत्य की झलक देखने को मिली। कुल्लू कॉलेज में अध्ययनरत लाहौल स्पीति स्टूडेंट एसोसिएशन के कलाकारों ने लाहौली गानों पर लोकनृत्य पेशकर सैलानियों को भी नाचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
वहीं मालरोड पर सजे स्टेज में जादूगर ने अपने करतब दिखाए। वहीं रुद्रा बेंड के कलाकारों ने भी स्टेज पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देर शाम तक बैंड के कलाकारों ने फिल्मी व पंजाबी गाने पेशकर खूब धमाल मचाया। पर्यटक निखिल, कुनाल तथा प्रीतम ने कहा कि उन्हें मनाली में विंटर कार्निवाल देखने और मालरोड पर सजे मंच पर गाना गाने का भी मौका मिला। उल्लेखनीय है कि मालरोड पर विंटर कार्निवाल कमेटी ने सैलानियों के मनोरंजन के लिए बैंड के साथ नाटी सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।