{"_id":"62547246b2c12a3d846f2694","slug":"tomato-crop-destroyed-due-to-dry-weather-in-kullu-kullu-news-sml4054126126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर सूखे की मार: खेत में मुरझाने लगी फसल, अन्नदाता की बढ़ी चिंता, लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर सूखे की मार: खेत में मुरझाने लगी फसल, अन्नदाता की बढ़ी चिंता, लगाई मदद की गुहार
Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
सार
पिछले करीब चार-पांच माह से यह दिक्कत चल रही है। विभाग के अलावा मुख्यमंत्री संकल्प सेवा में भी कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
टमाटर की फसल
- फोटो : ट्विटर ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जियों का बेहतर उत्पादन करने वाले कुल्लू जिला की नकदी फसलों पर इस बार सूखे की मार पड़ने लगी है। दो माह से बारिश नहीं हो रही है। वहीं, दूसरी ओर जलशक्ति विभाग की उठाऊ सिंचाई योजनाओं ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय के साथ बल्ह पंचायत में सूखे की मार से करीब 200 बीघा में लगाई लहसुन, टमाटर, गोभी और मटर की फसल सूखे से मुरझाने लगी है। ब्यास नदी से जोड़ी गई स्कीम के पाइप टूटने से सैकड़ों किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि पिछले करीब चार-पांच माह से यह दिक्कत चल रही है। विभाग के अलावा मुख्यमंत्री संकल्प सेवा में भी कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को देहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ दो माह से सूखा चल रहा है तो दूसरी तरफ तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे फसल नमी के अभाव से बढ़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान देवी सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्याम चंद अत्री, थरवन लाल, चंदे राम, राजेश कुमार, तेजा सिंह, राजेश कुमार, गुमती प्रसाद और चेत राम ने कहा कि किसानों की चिंता बढ़ गई है। कहा कि ब्यास नदी के किनारे पिरडी स्थित लिफ्ट के पास ही पाइप टूट गई है और योजना मेें पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
जिस कारण किसान अपने खेत-खलिहानों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान इस वजह से परेशान हैं। जलशक्ति विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो किसान आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।वहीं सोमवार को जलशक्ति विभाग से पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला जिसमें समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई। विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि इस समस्या को लेकर लोग मिले थे।
कहा कि योजना की करीब 300 मीटर तक पाइप टूट गए हैं। इन्हें बदलने के लिए टेंडर हो गया है। एक सप्ताह के आसपास नए पाइप आ जाएंगे। लेकिन तब तक विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर किसी दूसरी स्कीम से रबड़ के पाइप जोड़कर किसानों की राहत देगा। यह काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा।