फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tips to workers

पार्टी मजबूती पर ध्यान दें कार्यकर्ता : राम सिंह

Thu, 03 Sep 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 03 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
tips to workers

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने मणिकर्ण घाटी के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सभी बूथों के कार्यकर्ता पार्टी मजबूती पर खूब ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होने से भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दिनों भाजपा विस क्षेत्र के बूथों के दौरे कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने विस क्षेत्र के तहत पड़ने वाली मणिकर्ण घाटी का दौरा किया। भाजपा कुल्लू मंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह की अगुवाई में रतोचा, धारा, फागू, चौंग, जल्लूग्रां आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान राम सिंह ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम देने के लिए सांसद निधि से धन का प्रावधान करने का आश्वासन किया। वहीं, लोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाने की बात भी कही। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कुल्लू विधानसभा के विकास के लिए सांसद निधि से लाखों की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि 2017 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी और मणिकर्ण घाटी का विकास भाजपा ही करवाएगी। इस अवसर पर कुल्लू मंडल सचिव डीणे राम, दीनानाथ, ग्राम केंद्र अध्यक्ष केहर सिंह, बूथ अध्यक्ष राम चंद, गगन, योगराज, ज्ञान, चेतन शर्मा, कारदार खूब राम, उपप्रधान इंदु शर्मा, शिवा, बीडीसी सदस्य इंद्रा ठाकुर और ग्राम केंद्र अध्यक्ष रामलाल कपूर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed