{"_id":"61c34f0bb007f537b36303ef","slug":"timing-to-inter-in-lahul-valley-for-tourist-vehicles-kullu-news-sml394322097","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लाहौल घाटी में प्रवेश कर सकेंगे पर्यटक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लाहौल घाटी में प्रवेश कर सकेंगे पर्यटक वाहन
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
टल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर स्थित गुफा होटल समीप खड़े पर्यटक वाहन।--संवाद।
- फोटो : Kullu
Link Copied
केलांग/कुल्लू। अटल टनल रोहतांग से लाहौल घाटी में विशेष तौर पर वीकेंड पर पर्यटकों की बड़ी संख्या में आमद को देखते हुए अब सैलानियों के वाहन लाहौल में सुबह दस से तीन बजे तक आ सकेंगे। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने बुधवार को ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याओं को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115 के तहत एक आदेश जारी किए हैं। इस दौरान घाटी में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए शर्तें तय की हैं।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अटल टनल होकर लाहौल घाटी में किसी भी तरह के पर्यटक वाहन व दोपहिया वाहनों को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। जिन पर्यटकों के पास लाहौल के होटलों अथवा होम स्टे में ठहरने की बुकिंग होगी वे कभी भी आ जा सकेंगे। नीरज कुमार ने कहा कि लाहौल और पांगी क्षेत्र के स्थानीय लोगों पर यह शर्तें लागू नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के उपलक्ष्य पर भी लाहौल घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए इस आदेश में वाहन चालकों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि वे सर्दी के मौसम को देखकर ही वाहनों को चलाएं। उपायुक्त ने बताया कि मौसम के अलर्ट और संबंधित एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार इस आदेश में भी आगे परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।