{"_id":"6281287755f89d43c87280eb","slug":"time-table-will-not-change-of-school-open-kullu-news-sml408937778","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलने की समयसारिणी नहीं बदलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलने की समयसारिणी नहीं बदलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूल पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही खुलेंगे। इनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) ने समयसारिणी के बदलाव के विकल्प को मंजूरी नहीं दी है।
गर्मी के कारण शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को समयसारिणी में बदलाव करने के विकल्प दिए हैं। इसका निर्णय संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों पर छोड़ दिया गया था। पाठशालाओं में आने वाले विद्यार्थियों के लिए गर्मी के मौसम को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति से बैठक कर निर्णय लिया जाना था। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने स्कूल प्रबंधन समितियों से चर्चा की, लेकिन नई समयसारिणी पर सहमति नहीं बनी है। समितियों का तर्क है कि अगर विद्यार्थी सुबह 7:00 या 7:30 बजे स्कूल पहुंचते हैं तो उनको आने में भारी परेशानी होगी। कई विद्यार्थी चार से पांच किलोमीटर दूर से पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। इससे कई विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद तेज धूप में उन्हें घर जाना पड़ेगा। अब ऐसे में स्कूल पुरानी समयसारिणी के अनुरूप ही खुलेंगे। इसको लेकर सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों ने शिक्षा विभाग कुल्लू को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है।
समयसारिणी में नहीं होगा बदलाव : उपनिदेशक
उच्च शिक्षा कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. शांति लाल ने बताया कि जिले के स्कूलों में समय बदलने का विकल्प शिक्षा निदेशालय से मिला है, लेकिन इस पर स्कूल प्रबंधन समितियों की बैठक में सहमति नहीं बनी है। इनमें समितियों ने कई तर्क दिए हैं। ऐसे में स्कूलों को पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही खोला जाएगा। शिक्षा निदेशालय को इस बारे में अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
नहीं बनी सहमति : सुरजीत
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरजीत राव ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्कूल प्रबंधन समिति से बैठक करने के निर्देश दिए थे। इसमें समयसारिणी बदलने की सहमति नहीं बनी है।