{"_id":"60e489688ebc3ef84c5035bc","slug":"tideman-apple-reaches-kullu-s-vegetable-markets-kullu-news-sml375967884","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू की सब्जी मंडियों में टाइडमैन सेब की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू की सब्जी मंडियों में टाइडमैन सेब की दस्तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू की सब्जी मंडियों में अर्ली वैरायटी के टाइडमैन सेब ने दस्तक दी है। सब्जी मंडियों में मंगलवार को सेब 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका है। टाइडमैन सेब की फसल निचले क्षेत्रों में तैयार है, जबकि सेब सीजन की शुरूआत को अभी करीब दो सप्ताह का समय शेष है।
टाइडमैन वैरायटी के अच्छे दाम मिलने से बागबानों को फसल की बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद जगी है। प्लम, नाशपाती के साथ अब सब्जी मंडियों में टाइडमैन सेब की खेप भी पहुंचने लगी है। शुरूआती दिनों में टाइडमैन वैरायटी को अच्छे दाम मिल रहे हैं। इसके चलते बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं। टाइडमैन सेब की दर्जनों क्रेट विभिन्न सब्जी मंडियों में पहुंची। हालांकि जिला कुल्लू में अभी सेब की फसल पूरी तरह से तैयार नहीं है। अर्ली वैरायटी का सेब भी कम मात्रा में मंडियों में पहुंच रहा है। लेकिन शुरूआत में बेहतर दाम मिलना बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। इससे पहले कुछ दिन पूर्व बंजार की सब्जी मंडियों में ही टाइडमैन सेब पहुंचा था। लेकिन अब जिले की कई मंडियों में टाइडमैन सेब पहुंच रहा है। बागवानों को पिछले वर्ष भी टाइडमैन सेब के लगभग यही दाम मिले हैं। बागवान नयन प्रकाश, मोहर सिंह, डाबे राम, धर्मचंद ने कहा कि टाइडमैन सेब की अर्ली वैरायटी पॉलीनाइजर का काम भी करती है। इस सेब में हल्की खटास रहती है। इसके कारण बागवानों को दाम कम मिलते हैं। सेब की यह वैरायटी सबसे पहले सब्जी मंडियों में पहुंचती है। उधर, इस संबंध में कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने कहा कि सेब की अर्ली वैरायटी मंडियों में पहुंच रही है। बागवानों को बेहतर फसल के 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिल रहे हैं। सेब के दामों में उछाल आने की संभावना है।