फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three tourists reached Kaza from Delhi in electric car, ADM Mohan Dutt Sharma welcomed, Tourists will also go to Hikkim, the world's highest village by car

इलेक्ट्रिक कार में दिल्ली से काजा पहुंचे तीन पर्यटक, विश्व के सबसे ऊंचे गांव भी जाएंगे

Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

 मंगलवार को दिल्ली के रहने वाले पर्यटक अंजन इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से काजा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने काजा पहुंचने पर सभी सैलानियों का कार्यालय के बाहर स्वागत किया। अगले दो दिनों तक इसी कार के माध्यम से विश्व के सबसे ऊंचे गांव हिक्किम भी जाएंगे।

विज्ञापन
Three tourists reached Kaza from Delhi in electric car, ADM Mohan Dutt Sharma welcomed, Tourists will also go to Hikkim, the world's highest village by car
इलेक्ट्रिक कार में दिल्ली से काजा पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी अब पर्यटक सैर सपाटे के लिए इलेक्ट्रिक कार से पहुंचने लगे हैं। अब इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से दिल्ली से काजा आना आसान हो गया है। मंगलवार को दिल्ली के रहने वाले पर्यटक अंजन इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से काजा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने काजा पहुंचने पर सभी सैलानियों का कार्यालय के बाहर स्वागत किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि स्पीति के लिए गर्व की बात है कि प्रदूषण रहित वाहनों के माध्यम से पर्यटक यहां आ रहे हैैं। इससे जहां पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। वहीं अन्य लोगों को भी इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने के लिए कहा जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्पीति में इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोगों को प्रभावित करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया गया। वहीं पर्यटक अंजन ने बताया कि 26 सितंबर को दिल्ली से काजा के लिए निकले थे। इस दौरान उनका कुल खर्च चार्जिंग पर करीब 2000 रुपये आया है। इस दौरान उन्होंने करनाल, जाबली, नारकंडा, रिकांगपिओ और चांगो में गाड़ी चार्ज की है। हम ऐसे वाहनों से पर्यावरण को बचा सकते हैं। उन्होंने स्पीति में चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने पर भी खुशी जताई है। वह अगले दो दिनों तक इसी कार के माध्यम से विश्व के सबसे ऊंचे गांव हिक्किम भी जाएंगे। एडीएम ने तीनों पर्यटकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी विशेषतौर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed