{"_id":"99d72174c7fe0062ab4b5c3581264369","slug":"three-stories-house-burnt-in-shalang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालंग में तीन मंजिला मकान जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालंग में तीन मंजिला मकान जलकर राख
Updated Mon, 14 Dec 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की लगघाटी के शालंग गांव में सोमवार सुबह काष्ठकुणी शैली के एक मकान में आग लग गई। अग्निकांड में करीब तीस लाख की संपत्ति भी आग की भेंट चढ़ गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब बीस लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। लेकिन, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सोमवार सुबह लगी इस आग में सौभे राम और सावित्री देवी के संयुक्त मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर बीस लाख की संपत्ति को बचा लिया है।
विज्ञापन
वहीं, आग लगने से इस घर में रहने वाले दो परिवार सर्द रातों में खुले आसमां के नीचे आ गए हैं। आग की की इस घटना के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सौभे राम पुत्र गोरखू राम गांव और डाकघर शांलग और सावित्री देवी पुत्री गुप्त राम के इस मकान में आठ कमरे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए जिला फायर अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि विभाग को 8:20 बजे लगवैली के शालंग गांव में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच सौभे राम और सावित्री देवी का 30 लाख का नुकसान हुआ है। जबकि, 20 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया है। कुल्लू में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक के बाद एक अग्निकांडों से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन