{"_id":"62a61611d7fb2919117aabba","slug":"three-panchayats-got-a-bridge-of-eight-crores-kullu-news-sml411860860","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पंचायतों को मिला आठ करोड़ का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पंचायतों को मिला आठ करोड़ का पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ग्वाजंग पुल से लाहौल की तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। भागा नदी पर आठ करोड़ की लागत से बने पुल से ग्वाजंग, कारदंग और बरबोग पंचायत की दूरी भी जिला मुख्यालय केलांग से 14 किलोमीटर कम हुई है।
पहले इन पंचायत के लोगों को वाया तांदी पुल होकर जाना पड़ता था। शनिवार को इस पुल का उद्घाटन तकनकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने किया। कहा कि इस पुल के बन जाने से लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग पूरी हुई है। इससे पहले उन्होंने स्तींगरी से प्यूकर गांव को निकले एंबुलेंस मार्ग पर रोगी वाहन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे किसान-बागवान भी लाभान्वित होंगे। वे अपने उत्पाद को आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। मारकंडा ने बताया कि लाहौल के विकास में कोई कमी नहीं रखी गई है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में लाहौल में करीब 13 पुलों का उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा तीन अन्य पुल भी बनने की तैयारी में हैं। बताया कि प्यूकर को निकली सड़क पर जल्द ही निगम की बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने ग्वाजंग गोंपा के निर्माण के लिए दस लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष संजय यारपा ने मंत्री डा.ॅ रामलाल मारकंडा का स्वागत किया। इस दौरान उपमंडलाधिकारी केलांग प्रिया नागटा, शमशेर, पुष्पा शर्मा, टशी आंगमो, टशी सोनम, टशी दावा व बीएस नेगी उपस्थित रहे।