{"_id":"69a1d60053c0324169039d4b","slug":"three-crore-rupees-will-be-spent-on-the-connecting-road-of-sainj-mandi-kullu-news-c-89-1-klu1001-170074-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज की संपर्क सड़क मंढी पर खर्च होंगे तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज की संपर्क सड़क मंढी पर खर्च होंगे तीन करोड़
विज्ञापन
कुल्लू। उपमंडल बंजार की संपर्क सड़क मंढी पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीन करोड़ से सड़क को चकाचक किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत सड़क को स्वीकृति मिली है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सड़क का कार्य शुरू होगा। सड़क के दुरुस्त होने से लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी।
सैंज के तहत आने वाली करीब 4.8 किलोमीटर मंढी सड़क को चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रपोजल बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया था। उपमंडल की अन्य सड़कों के साथ मंढी सड़क को भी केंद्र ने अब मंजूरी प्रदान की। सड़क की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ठेकेदार जो भी सड़क को दुरुस्त करने का कार्य करेगा, उसे कार्य एक साल के अंदर कार्य पूरा करना होगा। अब ग्रामीणों को सड़क का कार्य शुरू होने का इंतजार है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता जेके गुप्ता ने कहा कि मंढी सड़क को तीन करोड़ की राशि से चकाचक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेंडर लगाने के बाद अन्य औपचारिकता पूरी की जा रही हैं। जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
000