{"_id":"6501f832d53e1d808f0d0636","slug":"three-bus-routes-started-on-highway-305-after-66-days-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6895-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 66 दिन बाद हाईवे-305 पर तीन बस रूट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 66 दिन बाद हाईवे-305 पर तीन बस रूट शुरू
विज्ञापन
कुल्लू। आपदा से प्रभावित लोगों की जनजीवन अब पटरी पर आने लगा है। 66 दिन बाद 10,280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाला औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर सरकारी बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। निगम ने तीन रूटों को बहाल कर दिया है। इसमें कुल्लू-रामपुर, कुल्लू-बागासराहन वाया रामपुर और कुल्लू-थनोग वाया आनी बसें शामिल हैं। इसके अलावा कुल्लू से बागीपुल के लिए एक निजी बस रूट भी आरंभ हुआ है। ये रूट एचआरटीसी के लिए कमाऊ रूटों में शामिल हैं।
बसों के चलने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों की 1.25 लाख आबादी को सुविधा मिलेगी। वहीं, हाईवे-305 से शिमला, करसोग, रामपुर और किन्नौर के लोग को भी राहत मिली है। कुछ दिन पूर्व एचआरटीसी ने बंजार के घियागी तक बस का ट्रायल किया था, लेकिन हाईवे कुछ जगहों पर खराब था और एचआरटीसी ने इसकी सूचना एनएच प्रबंधन को दी थी। इसके बाद खराब प्वाइंटों को प्रबंधन ने दुरुस्त कर बसों के लिए ठीक करवाया है। जगदीश ठाकुर, लाल चंद, मेहर सिंह और निका राम ने कहा कि हाईवे-305 पर 9 जुलाई से बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। एनएच के अधीशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे-305 दस से अधिक जगहों पर तहस-नहस हो गया था। अब इसकी मरम्मत कर इसे बस योग्य बना दिया है।
बंजार-गाड़ाणुशैणी को भी चलीं सरकारी बसें
कुल्लू। एचआरटीसी ने बंजार से गाड़ागुशैणी के लिए भी बसों को शुरू कर दिया है। इसे बंजार और मंडी की 15 पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, स्कूल-कालेज में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थी भी अब बस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। लोक निर्माण बंजार से जिभी से बाहू और गाड़ागुशैणी सड़क पर रात दिन काम कर बसों के लिए बहाल किया है। बंजार बस अड्डा प्रभारी जगदेव ने कहा कि बंजार से गाड़ागुशैणी के लिए 12 सितंबर से बसों को संचालन कर दिया है। इसे आम लोगों के साथ विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।