{"_id":"69fa2a93d2daf3576f0ddbe3","slug":"threatened-a-person-by-firing-a-gun-in-the-air-kullu-news-c-89-1-ssml1012-175582-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंदूक से हवाई फायर कर व्यक्ति को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंदूक से हवाई फायर कर व्यक्ति को धमकाया
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली में एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर पहले धमकाया और बाद में हवाई फायर कर दिया। घटना तीन और चार मई की है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना कुल्लू में शिकायतकर्ता गंगा राम निवासी डुघीलग ने शिकायत में कहा कि वह तीन मई को किसी के घर पर बैठा हुआ था। इस दौरान विवेक बंदूक लेकर आया और बहस करने लगा। इसके बाद मामला शांत हो गया था लेकिन अगले दिन चार मई को दोपहर करीब 1:30 बजे विवेक शिकायतकर्ता के घर पहुंचा।
वह बंदूक लेकर आया और गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने हवा में गोली चला दी। इसके बाद धमकी देते हुए चला गया। बंदूक से किए हवाई फायर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। पूरे प्रकरण को लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद