{"_id":"68616e7f2a81b64b040744a6","slug":"thousands-of-devotees-took-blessings-of-baba-kullu-news-c-89-1-ssml1015-151092-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हजारों श्रद्धालुओं ने लिया बाबा का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हजारों श्रद्धालुओं ने लिया बाबा का आशीर्वाद
Sun, 29 Jun 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू शहर के टिक्करा बावड़ी में बाबा बालक नाथ मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।-संवाद
टीकरा बावड़ी में पूर्णाहुति के बाद लगाया भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित टिकरा बावड़ी में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का जन्मोत्सव मनाया। यह उत्सव में टीकरा बावड़ी स्थित बाबा के मंदिर में तीन दिन तक मनाया गया।
उत्सव में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हवन-पाठ का आयोजन हुआ। रविवार दोपहर को हवन-पाठ की पूर्णाहुति डाली गई। मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
मंदिर में हवन-पाठ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश, प्रेस सचिव संजय शर्मा, सदस्य देवेंद्र उप्पल, अखिल अरोड़ा, हैप्पी गुप्ता, नरेंद्र सदू और बीएस राणा ने कहा कि हर साल श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार भी उत्सव में हवन-पाठ, झांकी और लंगर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर बाबा के समक्ष शीश नवाया और भंडारे के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
--