{"_id":"691b4e96d6e752cda00b4cc7","slug":"they-broke-into-the-house-and-stole-jewellery-worth-over-rs-5-lakh-and-rs-25000-in-cash-kullu-news-c-89-1-ssml1012-161922-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घर में घुसकर पांच लाख से अधिक के गहने और 25 हजार नकद उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घर में घुसकर पांच लाख से अधिक के गहने और 25 हजार नकद उड़ाए
Mon, 17 Nov 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना भुंतर के तहत बजौरा में हुई घटना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मकान की खिड़की तोड़ कमरे में घुसे शातिर, बहन के घर गई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के तहत बजौरा में शातिरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए हैं।
शातिर घर की धरातल मंजिल में खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के 40 ग्राम सोने और आधा किलोग्राम चांदी के आभूषणों सहित 25 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में लोअर बजौरा निवासी महिला ने बताया कि 15 नवंबर को वह अपनी बहन के घर ढुंगरी, मनाली गई थीं। उनकी बेटी अपने चाचा के घर सोने के लिए गई थी। घर पर कोई नहीं था। इस दौरान रात को अज्ञात लोगों ने उनके घर की धरातल मंजिल में खिड़की को तोड़ा और अलमारी से तीन जोड़ी सोने की बालियां, दो सोने के लॉकेट, सात सोने की चूड़ियां, दो जोड़ी सोने के कोका जिनका वजन लगभग 40 ग्राम है, ले गए। इसके अलावा एक चेन, दो चूड़ियां, लगभग 30 छोटे बच्चों की चूड़ियां सहित चांदी के लगभग आधा किलोग्राम के आभूषण सहित 25 हजार रुपये भी उड़ा लिए हैं। उन्होंने कहा कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख 9500 रुपये है। चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
उधर, भुंतर पुलिस चोरी का वारदात का पता लगाने में जुट गई है। शातिरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
--