फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There is no registration fee and the tests are also free

Kullu News: नहीं लगा पंजीकरण शुल्क, टेस्ट भी मुफ्त हुए

Sat, 05 Apr 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 05 Apr 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
There is no registration fee and the tests are also free
अधिसूचना जारी नहीं होने से अभी लागू नहीं हो पाया सरकार का नया फैसला
विज्ञापन

लोग बोले- अस्पतालों में पंजीकरण, टेस्ट शुल्क लेने से गरीबों पर पड़ेगा बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण और टेस्ट शुल्क वसूलने के फैसले से मरीजों की जेब पर कैंची चलेगी। हालांकि, अभी इस बारे में अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। जिले के सरकारी अस्पतालों में अभी तक पुरानी व्यवस्था के तहत ही मरीजों को उपचार की सुविधा दी जा रही है।
अस्पतालों में शनिवार को पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही मरीजों का पंजीकरण और टेस्ट निशुल्क हुए। इससे मरीजों को राहत मिली है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन अधिसूचना का इंतजार कर रहा है। अधिसूचना जारी होते ही सरकार के निर्देशों के अनुसार नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मरीजों और आम जनता ने सरकार के इस फैसले को न्यायसंगत नहीं बताया है। अशोक, रामलाल, अभिमन्यु, राकेश, मोनिका, शालिनी, अंजलि ने कहा कि सरकार ने इस फैसले से जनता को परेशानी में डाल दिया है। इससे सरकारी अस्पतालों में उपचार करवाने वाले मरीजों को अब आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज करवाना महंगा पड़ेगा। अस्पतालों में पंजीकरण और टेस्ट के लिए मरीजों को निशुल्क सुविधा मिल रही थी। खासकर मध्यम और गरीब तबके के लोगों के लिए यह बड़ी राहत थी, लेकिन इस फैसले से समस्या बढ़ जाएगी। कहा कि सरकार की ओर से पंजीकरण और टेस्ट का शुल्क लेने का फैसला जनता पर बोझ डालेगा। सरकार को निर्णय पर विचार करना चाहिए। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि कुल्लू के अस्पतालों में अभी पुरानी व्यवस्था से मरीजों का उपचार चल रहा है। सरकार और स्वास्थ्य निदेशालय से अभी पंजीकरण या टेस्ट शुल्क की कोई अधिसूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed