{"_id":"652d79e81c2bcf54ad079b48","slug":"there-is-moisture-in-the-fields-due-to-rain-now-wheat-and-peas-will-be-sown-kullu-news-c-89-1-klu1001-9140-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश से खेतों में नमी, अब होगी गेहूं, मटर की बिजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश से खेतों में नमी, अब होगी गेहूं, मटर की बिजाई
Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
मनाली के अटल टनल रोहतांग में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी।-संवाद
कुल्लू। अक्तूबर के तीसरे हफ्ते में हुई झमाझम बारिश ने जिले के किसानों और बागवानों को राहत प्रदान की है। अब किसान गेहूं, जौ, जई सहित नगदी फसल मटर, लहसुन आदि की बिजाई कर सकेंगे। सूखे के चलते किसान बिजाई नहीं कर पा रहे थे। जिले में शनिवार रात से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शनिवार रात को कुल्लू में बारिश हुई।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे से ही ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते अब खेतों में बिजाई के लिए पर्याप्त नमी है। कृषि विभाग ने 800 क्विंटल गेहूं बीज की खेप कृषि प्रसार केंद्रों में भेज दी है। कृषि प्रसार केंद्रों में गेहूं बीज का वितरण 21 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब शुरू हो चुका है। बारिश होने से अब किसान खेतों में लहसुन, मटर आदि लगाना शुरू करेंगे।
किसान गंगा राम, प्यारे राम और देवी चंद ने कहा कि झमाझम बारिश से किसानों को राहत मिली है। अब बिजाई का कार्य शुरू हो जाएगा। इस संबंध में कृषि विभाग के उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि विभाग के कृषि प्रसार केंद्रों से गेहूं, जई का बीज पहुंचा दिया गया है। किसान बीज लेकर बिजाई कर सकते हैं। संवाद