फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The work of cow registration should not be given to Panchayat Pradhans

Kullu News: पंचायत प्रधानों को न दिया जाए गो पंजीकरण का काम

Sun, 25 May 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 25 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The work of cow registration should not be given to Panchayat Pradhans
लाहौल विकास खंड के पंचायत प्रधानों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा - गो पंजीकरण करने से प्रभावित हो रहे पंचायतों में चल रहे अन्य विकास के काम
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विकास खंड लाहौल के अंतर्गत पंचायत प्रधानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि गो पंजीकरण का कार्य पंचायतों को न दिया जाए। इससे पंचायत के विकास और अन्य कार्यों में व्यवधान पड़ेगा।

केलांग पंचायत प्रधान सोनम जंगपो, कोकसर के प्रधान सचिन मिरुपा और तांदी पंचायत प्रधान वीरेंद्र के नेतृत्व में घाटी के पंचायत प्रधानों ने एसडीएम केलांग के माध्यम से मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को दो मसलों को लेकर ज्ञापन भेजा है। प्रधानों का कहना है कि पंचायतों को गो पंजीकरण एवं उससे संबंधित कार्य सौंपे गए हैं, जिससे पंचायतों के अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पहले ही पंचायतों के पास विभिन्न विभागों की योजनाएं, निर्माण कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन कल्याण से जुड़े कार्यक्रम को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी है। ऐसे में पशुओं का पंजीकरण, पशु पालकों का डाटा एकत्रित करना, फार्म भरना, सत्यापित करना आदि कार्य उनके लिए अतिरिक्त होंगे। इसे करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पंचायत प्रधानों ने सरकार से मांग की है कि पंचायतों के खातों में शेष बिना खर्च की गई धनराशि एवं उस पर अर्जित ब्याज को सरकार वापस न ले। कहा कि लाहौल क्षेत्र की कठिन भौगोलिक स्थितियां, सीमित निर्माण कार्य अवधि और तकनीकी प्रक्रियाओं में देरी के कारण कई योजनाएं समयबद्ध पूर्ण नहीं हो पाती हैं। इससे धनराशि खर्च नहीं हो पाती है। यह राशि और उस पर प्राप्त ब्याज पंचायतों के तात्कालिक एवं आवश्यक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed