फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The woman was carried on a chair and taken to Mail village, nine kilometers away

कुर्सी पर उठाकर नौ किलोमीटर दूर मैल गांव में पहुंचाई महिला

Wed, 16 Nov 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The woman was carried on a chair and taken to Mail village, nine kilometers away
सैंज घाटी के गाड़ापारली गांव से महिला को उपचार के लिए कुर्सी पर उठाकर ले जाते ग्रामीण। - फोटो : Kullu
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। गाड़ापारली पंचायत के मैल गांव की महिला तारा देवी को ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर पहले नौ किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया उसके बाद अस्पताल में उपचार करवाने के बाद वापिस फिर सड़क से गांव तक पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तारा देवी पैर फिसलने के बाद गिर गई थी और उसकी टांग में फ्रेक्चर आया था। ग्रामीणों ने पहले महिला को कुर्सी पर उठाकर नौ किमी दूर जंगला बिहाली तक लाया। जहां से महिला को वाहन से कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां महिला को प्लास्टर चढ़ाया गया। प्लास्टर चढ़ने के बाद तारा देवी चलने फिरने में असमर्थ थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों महिला को अस्पताल से वापस गांव में ले गए। जंगला बिहाली तक तो महिला वाहन से पहुंच गई, लेकिन आगे का सफर चुनौती पूर्ण था। ऐसे में ग्रामीणों के पास एक ही विकल्प था कि कुर्सी में डंडों को बांध उठाकर महिला को मैल गांव तक पहुंचाया जाए। ग्रामीणों ने नौ किलोमीटर की चढ़ाई महिला को कुर्सी पर उठाकर ही पार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ापारली पंचायत के वार्ड पंच रमेश धामी, पूर्व उप प्रधान लिखित राम, संतोष कुमार, खीमी राम, देवराज, फतेह चंद, चेतराम, सुभाष चंद्र ने कहा कि सड़क निकालने के लिए ग्रामीणों ने कई बार सरकार और विभाग के पास गुहार लगाई। लेकिन आज तक उनकी बात नहीं सुनी गई। गाड़ापारली पंचायत के लिए सड़क सिर्फ कागजों तक सीमित है। ग्राम पंचायत गाड़ापारली की प्रधान यमुना देवी ने कहा कि पंचायत की ओर से लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed