फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The way is clear for the construction of the country's tallest cricket stadium in Sissu

Kullu News: सिस्सू में देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ

Sun, 06 Apr 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 06 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The way is clear for the construction of the country's tallest cricket stadium in Sissu
11,000 फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित स्टेडियम के लिए सीएम ने जमीन चिह्नित करने के दिए आदेश
विज्ञापन

विधायक अनुराधा के मामला उठाने पर सीएम सुक्खू ने लिया संज्ञान, 10 साल बाद जगी निर्माण की उम्मीद
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से महज आठ किलोमीटर दूर सिस्सू में 11,000 फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ होने लगा है।
करीब दस साल बाद स्टेडियम के निर्माण की उम्मीद जगी है। विधायक अनुराधा राणा ने हाल ही में शिमला में हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में स्टेडियम के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं इस प्रोजेक्ट पर संज्ञान लिया है। अब जिला प्रशासन जल्द स्टेडियम के लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम के लिए स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग ने 38 बीघा भूमि की निशानदेही के बाद फाइल वन विभाग को भेजी थी। पहले जिला क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से भूमि अधिग्रहण की योजना थी, लेकिन अब युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के नाम से जमीन का अधिग्रहण होगा। लाहौल-स्पीति जिला क्रिकेट संघ ने दस साल पहले सिस्सू में स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू की। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से महज आठ किमी दूर 11,000 फीट की ऊंचाई पर बनने वाला यह क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊंचा होगा। अभी सोलन के चायल में 7,500 फीट की ऊंचाई पर देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है। इसे 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने बनाया था। लाहौल-स्पीति के साथ चंबा के पांगी, किलाड़, कुल्लू और मंडी के क्रिकेटरों को इस स्टेडियम का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
तापमान और मौसम के लिहाज से बेमिसाल
बारिश और प्रचंड गर्मी के कारण अप्रैल से सितंबर तक देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पाते। इस दौरान लाहौल घाटी में तापमान 20 से 25 डिग्री रहता है और बारिश न के बराबर होती है। लिहाजा, सिस्सू में यूरोपियन देशों की तर्ज पर यहां क्रिकेट खेला जा सकता है।

--
सिस्सू में प्रस्तावित स्टेडियम बहु उद्देश्यीय रहेगा। यहां गर्मियों में क्रिकेट और सर्दी के मौसम में आईस हॉकी तथा आईस स्केटिंग जैसे विंटर गेम्स का आयोजन होगा। सिस्सू की तरह स्पीति में भी स्टेडियम निर्माण की योजना बन रही है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है। - अनुराधा राणा, विधायक लाहौल-स्पीति


--
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं पत्र लिख कर सिस्सू में क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए है। इस दिशा में जल्द औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। यह स्टेडियम विधायक प्राथमिकता में भी शामिल है। इसी साल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- रजनीश शर्मा, उपमंडल अधिकारी केलांग

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed