फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The valleys of Raisan resonated with the divine musical instruments

Kullu News: देव वाद्य यंत्रों से गूंज उठीं रायसन की वादियां

Sun, 20 Apr 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 20 Apr 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The valleys of Raisan resonated with the divine musical instruments
ढोल-नगाड़ों, करनाल और नरसिंगों की मंगल ध्वनि के बीच प्रतिष्ठा समारोह का समापन
विज्ञापन

माता के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, सूत्र परिक्रमा, सूक्ष्म यज्ञ भी हुआ

संवाद न्यूजी एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। रायसन में रानी माता के मंदिर में देव विधि के मुताबिक रविवार को ढोल-नगाड़ों, करनाल और नरसिंगों की मंगल ध्वनि के बीच प्रतिष्ठा समारोह का समापन हो गया।
सैकड़ों श्रद्धालु और हारियान इस देव कारज के साक्षी बने। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में देव विधि के मुताबिक मंदिर की प्रतिष्ठा शुरू हुई। देवता के कुल पुरोहित मनोज शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ शुरू हुआ। यह सिलसिला करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा। सबसे पहले रानी माता के परिवार से संबंध रखने वाले सदस्यों ने धोती पहनकर मंदिर पर कोर चढ़ाया। देव वाद्य यंत्रों के साथ रामगढ़ की वादियां गूंज उठीं।
विज्ञापन


प्रतिष्ठा रायसन के रामगढ़ स्थित न्योली रानी माता के मंदिर में संपन्न हुई। इस देव कारज में जुआणी महादेव, वीरनाथ बारी, वीरनाथ बैंची डेहरी सेरी, कालिया नाग और काली ओडी शिरढ़ और मां परमेश्वरी शामिल हुए। इस दौरान देवी-देवताओं का भव्य मिलन भी हुआ। सुबह देवविधि के अनुसार सूत्र परिक्रमा और सूक्ष्म यज्ञ भी किया गया। रामगढ़ देव वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता जुआणी महादेव के कारदार गोपाल महंत और वीरनाथ बारी के कारदार टेक चंद ने कहा कि तमाम देव कार्यक्रम देवताओं की कृपा से शांति पूर्वक संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि बैंची के डेहरीसेरी में वीरनाथ बैंची के हारियानों और देवलुओं के लिए देव भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें तमाम श्रद्धालुओं और देवलुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सोमवार को पूजा अर्चना के बाद दोपहर को अपने देवालय देवी-देवता लौटेंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed