फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The trainees took an oath to stay away from drugs

Kullu News: प्रशिक्षुओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Wed, 13 Aug 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 13 Aug 2025 05:28 AM IST
विज्ञापन
The trainees took an oath to stay away from drugs
कुल्लू के बहुतकनीकी संस्थान सेऊबाग में युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग में भाग 
सेउबाग और पतलीकूहल बहुतकनीकी संस्थानों में मनाया युवा दिवस
विज्ञापन

एचआईवी एड्स से बचाव के प्रति किया सजग
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल/पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पतलीकूहल में युवा दिवस मनाया। सेउबाग में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया और एचआईवी एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों और एड्स से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई।

वहीं, संस्थान में प्रशिक्षुओं के बीच पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। पोस्टर मेकिंग में रिशांत ने प्रथम, अनामिका ठाकुर ने द्वितीय, गुनगुन ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में अमित ठाकुर ने पहला, डिंपल ने दूसरा और साक्षी सातिया ने तीसरा स्थान पाया। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद, सतीश मालपा, स्वास्थ्य विभाग से जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत आदि उपस्थित रहे। उधर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वास्थ्य खंड नग्गर की टीम ने प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने के फायदों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशा एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार का नाश कर देता है। नशा न स्वयं करें और दूसरों को भी न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed