फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The tourist rescue

प्रशासन ने पुलिस और टैक्सी ओपरेटरों की मदद से निकाले सैकडों सैलानी

Mon, 27 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The tourist rescue
बर्फ के फाहों के बीच माइनस तापमान में रात तीन बजे तक डटे रहे पुलिस जवान
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में 16 किलोमीटर बर्फ से ढकी सड़क पर चला अभियान
बर्फबारी में देर रात तक भूखे-प्यासे होटलों में पहुंचाए पर्यटक
मनु शर्मा
मनाली (कुल्लू)। मनाली के हामटा में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए मनाली प्रशासन ने टैक्सी यूनियन मनाली
की मदद ली। छह से सात घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में बर्फ के फाहों के बीच जहां पुलिस के जवान रातभर डटे रहे वहीं मनाली टैक्सी यूनियन से फोर बाई फोर वाहनों से सैलानियों को रेस्क्यू करने में अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान न केवल सैलानी भूखे प्यासे फंसे रहे बल्कि रेस्क्यू टीम को भी देर रात तक भूखे प्यासे ही अभियान को अंजाम देना पड़ा। बर्फ में अगर रेस्क्यू अभियान में कुछ देरी हो जाती तो किसी तरह की अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। मनाली में इन दिनों बर्फ को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। रात करीब तीन बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सैलानियों को 16 किलोमीटर तक टैक्सी यूनियन ने अपने वाहनों से निकाला। हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के महासचिव संदीप सोनी ने बताया कि उन्हें एसडीएम मनाली और डीएसपी मनाली ने हामटा में फंसे लोगों की जानकारी दी और वह मौके के लिए रवाना हुए। उन्होंने सैलानियों को प्रीणी से हामटा तक लगभग 16 किलोमीटर तक लाया और सड़क में पूरी तरह से बर्फ बिछी थी। हामटा के साथ सेथन के लोगों ने बताया कि कुछ सैलानी तो हामटा और सेथन में ही होटलों में रुके। किसी को सेथन के लोगों ने अपने घरों में ठहराया। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद ठाकुर ने बताया कि डीएसपी मनाली संजीव कुमार और हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सहयोग से देर रात तीन बजे तक हामटा में फंसे पर्यटकों को निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed