{"_id":"674b3dd248df3544580adb82","slug":"the-thrill-of-speed-seen-in-the-festival-of-speed-kullu-news-c-399-1-sml1003-229323-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फेस्टिवल ऑफ स्पीड में दिखा रफ्तार का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फेस्टिवल ऑफ स्पीड में दिखा रफ्तार का रोमांच
Sat, 30 Nov 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
130 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
देखने वालों से भरा रहा ढालपुर का खेल मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर के खेल मैदान में शनिवार को रफ्तार का रोमांच देखने को मिला। फेस्टिवल ऑफ स्पीड कुल्लू प्रतियोगिता में कार व बाइक और जिप्सी में प्रतिभागियों ने अपनी रफ्तार से सबको हैरान कर दिया।
स्पीड और बैलेंस दोनों देखकर ढालपुर में बनाए गए ट्रैक को पूरा करने वालों के लिए खूब तालियां बजीं। करीब 130 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
ढालपुर में धूल न उठे, यहां पानी का टैंकर से छिड़काव किया गया। इसके बाद कार, बाइक रेस का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर 12:00 बजे तक ढालपुर मैदान में बना पवेलियन पूरा भरा गया। कुल्लू से भुंतर की ओर जाने वाली सड़क भी काफी अधिक संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं मेला मैदान से लोग रफ्तार की कलाबाजियाें का आनंद लेते रहे। लोगों के लिए भी यह कुछ अलग तरह का आयोजन था, ऐसे में लोगों में इसको लेकर उत्साह देखने को मिला। कुल्लू में हुआ यह आयोजन सफल रहा है, इसमें हर उम्र के प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। हिमालयन एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स अध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि दो दिन क्वालीफाइंग राउंड के बाद शनिवार को अंतिम मुकाबले हुए। उन्होंने कहा कि मोटर स्पोटर्स कुल्लू में करवाने का मकसद युवाओं को संदेश देना है कि वे सड़कों पर गाड़ी सुरक्षित चलाएं।
..संवाद