{"_id":"67e82a55d1c62893790022b0","slug":"the-thrill-of-skiing-and-snowboarding-kullu-news-c-89-1-ssml1015-144335-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग का होगा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग का होगा रोमांच
Sat, 29 Mar 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिस्सू में स्नो फेस्टिवल में बर्फ के बीच वालीबॉल मैच खेलते हुए। स्त्रोत डीपीआरओ।
पालमधारा की पहाड़ी पर दो दिन होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। स्नो फेस्टिवल के दूसरे दिन नर्सरी के वामतट पर पालमधारा की ऊंची पहाड़ी पर स्कीइंग का रोमांच देखने को मिलेगा। स्नो बोर्डिंग के करतब भी देखने का मौका मिलेगा। स्थानीय संयोजक राजेश चंद ने बताया कि स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्थानीय युवाओं के सहयोग से पहली बार पालमधारा की बर्फ की मोटी चादर पर ट्रेक तैयार कर युवा स्कीइंग और अन्य साहसिक स्नो बोर्डिंग और स्कीमों का रोमांच दिखाएंगे। इसे देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उपस्थित होने की उम्मीद है। उत्सव के नोडल अधिकारी डीएफओ अनिकेत बनावे ने बताया कि स्कीइंग में सीनियर और जूनियर दो वर्ग मुकाबले में सलालम और जॉइंट सलालम प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके बाद स्नो हिटिंग प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। संवाद