फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The thread of life is hanging on a rough path

Kullu News: ऊबड़-खाबड़ पगडंडी पर झूल रही जीवन की डोर

Mon, 26 May 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 26 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The thread of life is hanging on a rough path
सैंज घाटी के अतिदुर्गम गांव शाक्टी से घोड़े पर मरीज का उपचार के लिए ले जाते हुए।-संवाद
आजादी के 78 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़ा गाड़ापारली पंचायत का एक भी गांव
विज्ञापन

घोड़े पर निहारनी पहुंचाए शाक्टी के बीमार बुजुर्ग, 14 किमी सफर में लगे पांच से छह घंटे
ग्रामीण बोले- सरकार और प्रशासन की अनदेखी रोज होती है दुर्गम गांवों के लोगों की परीक्षा

महेंद्र पालसरा
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के दुर्गम गांवों के बाशिंदे ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों के सहारे जीवन की जंग लड़ रहे हैं। घाटी की गाड़ापारली पंचायत का एक भी गांव आजादी के 78 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़ा है।
गांव में कोई बीमार हो जाए तो ग्रामीणों की चिंता और बढ़ जाती है। हालात ऐसे हैं कि बीमारी की हालत में मरीज को पीठ और घोड़े या फिर कुर्सी पर बांधकर 14 किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच कई बार तो मरीज की जान पर बन आती है।
विज्ञापन

दुर्गम गांव शाक्टी में भी सोमवार को 70 वर्षीय मरीज लाल सिंह को बीमारी की हालत में घोड़े पर निहारनी लाना पड़ा। शाक्टी से निहारनी तक करीब 14 किलोमीटर का सफर तय करने में पांच से छह घंटे लगे। इसके बाद मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार और प्रशासन की अनदेखी ग्रामीणों पर रोज भारी पड़ती है।
ग्रामीण निरत राम, हीराचंद और डाबे राम ने कहा कि पहाड़ी रास्ते से मरीज को कुर्सी, घोड़े या फिर पीठ पर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। गांव के पैदल रास्तों की हालत भी खस्ता है। गांव तक सड़क न पहुंचने से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है। पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि शाक्टी गांव के बुजुर्ग लाल सिंह को घोड़े पर बीमारी की हालत में उपचार के लिए ले जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जल्द पंचायत की ओर से ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें पंचायत के हर एक गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed