फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The student council staged a silent protest by tying black bands on their mouths.

Kullu News: विद्यार्थी परिषद ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया मूक प्रदर्शन

Mon, 24 Nov 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
The student council staged a silent protest by tying black bands on their mouths.
कुल्लू कॉलेज में प्रधानाचार्य कार्यालय के बाहर मुंह में काली पट्टी बांधकर हाथों में पट्टिका लेक
छात्र संघ चुनावों को जल्द बहाल करे प्रदेश सरकार : अभिनव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को कुल्लू महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों से जुड़ीं विभिन्न मांगों को लेकर मूक प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाया। विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष अभिनव कश्यप ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर लागू किया जाए। महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के खाली पदों को जल्द भरा जाए। प्राध्यापकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पढ़ रहा है। साथ ही सरदार पटेल विश्वविद्यालय का विस्तार भी किया जाए।

विद्यार्थी परिषद की कुल्लू महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वर्तमान सरकार ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने का वादा किया था लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। अगर समय रहते सरकार ने विद्यार्थियों की मांगें पूरी नहीं कीं तो विद्यार्थी परिषद सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। छात्र हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed