{"_id":"66685cbf33c6b5ff01077c3c","slug":"the-struggle-of-the-committee-paid-off-repair-of-highway-305-will-start-from-today-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124560-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: समिति का संघर्ष लाया रंग, हाईवे-305 का आज से शुरू होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: समिति का संघर्ष लाया रंग, हाईवे-305 का आज से शुरू होगी मरम्मत
विज्ञापन
बंजार में एनएच-305 को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेते विभिन्न संस्थाओं के प
बंजार (कुल्लू)। एनएच-305 की खस्ताहालत को लेकर एनएच-305 संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम बंजार पंकज शर्मा और अन्य अधिकारियों से बैठक की। इस दौरान एनएच-305 की हालत को सुधारने को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने विचार रखे। एनएच-305 संघर्ष समिति की ओर से एसडीएम बंजार के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।
एनएच-305 संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन चौहान ने कहा कि समिति की ओर से बंजार से लेकर जलोड़ी तक कुल 27 स्थान चिह्नित किए गए हैं। ये स्थान या तो ब्लैक स्पॉट हैं, तो कहीं मलबा पड़ा है और कुछ जगहों पर पासिंग की समस्या है। इस पर एनएच को काम करना होगा। एनएच के एसडीओ टहल सिंह की ओर से यह आश्वासन दिलाया गया कि यह कार्य कल यानी 12 जून से ही शुरू किया जाएगा। एक महीने में कार्य पूरा करने का दावा किया।
संषर्घ समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अगर आने वाले एक माह के भीतर एनएच-305 में काम नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनता सड़कों पर उतरेगी। संघर्ष समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि पंचायतों के प्रतिनिधियों, एनजीओ, महिला मंडलों, युवक मंडलों, टैक्सी यूनियनों, पर्यटक एसोसिएशनों और अन्य समूहों के साथ गांव-गांव जाकर सहयोग लिया जाएगा। जब तक सरकार या राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की ओर से एनएच-305 की मरम्मत या विस्तारीकरण का कार्य नहीं किया जाता है, समिति अपनी मांगों को विभिन्न मंचों पर उठाती रहेगी।
विज्ञापन
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को समझते हुए एक संयुक्त समिति बनाई गई है। संवाद