फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The speed of vehicles slowed down before the tourist season.

Kullu News: पर्यटन सीजन से पहले थमने लगी वाहनों की रफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 06:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles slowed down before the tourist season.
भुंतर से म​णिकर्ण सड़क पर  लगा जाम। संवाद
खास खबर---
विज्ञापन

पर्यटन सीजन से पहले थमने लगी वाहनों की रफ्तार
भुंतर-मणिकर्ण सड़क किनारे खोदाई से और बिगड़ी हालत
भुंतर से मणिकर्ण पहुंचने में छोटे वाहनों को लग रहे दो घंटे
मणिकर्ण में दोगुना हो गई पर्यटकों की आवाजाही, रोज पहुंच रहे 800 वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। पर्यटन सीजन से पहले सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। एक तरफ सड़क किनारे हो रही खोदाई से जाम लग रहा है तो दूसरी तरफ पहले से ही बदहाल सड़कें पर्यटकों समेत आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। मणिकर्ण में आजकल रोजाना करीब 800 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। 20 मार्च के बाद पर्यटकों की आवाजाही दोगुना हो गई है।

15 अप्रैल के बाद पर्यटन सीजन भी शुरू हो जाएगा लेकिन इससे पहले सैलानियों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चछनी, सरसाड़ी, बग्यांदा और कसोल में जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। 2023 से लगातार आपदा का दंश झेल रही भुंतर-मणिकर्ण सड़क एक तरफ खराब हालत में है तो दूसरी ओर इन दिनों जलशक्ति विभाग और एक निजी टेलीकॉम कंपनी की ओर से खोदाई की जा रही है। ऐसे में सड़क और भी संकरी हो गई और जाम की स्थिति बन रही है। बसों को जहां भुंतर से मणिकर्ण पहुंचने में दो से ढाई घंटे लग रहे हैं वहीं पर्यटक वाहनों को डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। स्थानीय निवासी अमर ठाकुर, दलीप सिंह, विजय सूद, विकास और सुनील कुमार ने कहा कि पर्यटन सीजन से पहले सड़क सुधरने के बजाय और भी खराब होती जा रही है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण से मांग की है कि पर्यटन सीजन के समय इस तरह से खोदाई के काम नहीं होनी चाहिए। इससे आम लोगोें और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि सड़क को मौसम खुलने पर दुरुस्त कर दिया जाएगा।

भुंतर से मणिकर्ण सड़क पर  लगा जाम। संवाद

भुंतर से मणिकर्ण सड़क पर  लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed