{"_id":"6af203ff4c48c5de4c0dda65","slug":"the-sky-obscured-by-smoke-from-firecrackers-and-forest-fires-kullu-news-c-89-1-ssml1015-191452-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पटाखों के धुएं और जंगलों की आग से धुंधला हुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पटाखों के धुएं और जंगलों की आग से धुंधला हुआ आसमान
विज्ञापन
कुल्लू में दीपावली के मौके पर जंगल में लगी आग और पटाखें से आसमान में छाया धुंआ।-संवाद
कुल्लू। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी और जंगलों में लगी आग का असर सोमवार को वातावरण में नजर आया। पटाखों और जंगलों की आग से उठे धुएं के कारण सुबह से ही आसमान में धुंध की परत छाई रही। दोपहर बाद तक वातावरण में धुआं बना रहा। इससे हवा की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, दिवाली के अगले दिन जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कितना दर्ज किया गया, इसकी आधिकारिक रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है।
रविवार रात दिवाली के मौके पर कुल्लू शहर और आसपास के क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी हुई। पटाखों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषक कणों का असर सोमवार को वातावरण में बना रहा। वहीं, जिले के अलग-अलग स्थानों पर जंगलों में लगी आग से उठे धुएं ने भी स्थिति को और प्रभावित किया। सुबह आसमान में धुंध की परत साफ नजर आई, जो दोपहर बाद तक छाई रही। ऐसे में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता पर कितना असर पड़ा है, इसका सही आकलन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
...
दिवाली से पहले एक्यूआई 26 से 39 के बीच रहा
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिवाली से पहले और बाद में वायु गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। दिवाली से पहले एक से सात नवंबर तक के एक्यूआई के आंकड़े जारी किए गए हैं। इनके अनुसार एक नवंबर को एक्यूआई 31, दो नवंबर को 34, तीन नवंबर को 26, चार नवंबर को 27, पांच नवंबर को 32, छह नवंबर को 39 और सात नवंबर को 38 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
.....
दिवाली से पहले कुल्लू में एक्यूआई के आंकड़े सामान्य स्तर पर रहे हैं। अब दिवाली के बाद के आंकड़ों का इंतजार है। निगरानी से पता चलेगा कि आतिशबाजी और जंगलों की आग के बाद वायु गुणवत्ता में कितना बदलाव आया है। आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही प्रदूषण के स्तर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एक से 14 नवंबर तक बोर्ड कुल्लू में हवा की निगरानी कर रहा है।
-सुनील शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
000