फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The scoundrels fled with cash along with gold and silver jewellery

Kullu News: सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी ले उड़े शातिर

Wed, 11 Jun 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
The scoundrels fled with cash along with gold and silver jewellery
कुल्लू। जिला कुल्लू में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। 48 घंटों में ही कुल्लू शहर व साथ लगते क्षेत्र में शातिरों ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। कुल्लू शहर के खोरीरोपा में घर का ताला तोड़कर शातिर सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी ले उड़े। चोरी किए गए सामान की कीमत 5,15,000 रुपये है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सोनम डोलमा निवासी उदयपुर, लाहौल-स्पीति ने कहा कि वह अपने क्वार्टर खोरीरोपा में मौजूद नहीं थी। जब वह वापस पहुंची तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और कमरे में सामान भी बिखरा हुआ था। कमरे से 30,000 रुपये नगदी, सोने का एक लॉकेट, दो सोने की बालियां आदि सामान गायब था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हालांकि चोरी की वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दशहत है। एक सप्ताह में ही तीन मामले चोरी के आए हैं। हालांकि पुलिस अब शिकायत के बाद खोरीरोपा में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने मौके का दौरा किया है और शातिरों का पता लगाया जा रहा है। इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed