फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The school campus resounded with the collective singing of Vande Mataram.

Kullu News: वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा विद्यालय परिसर

Sat, 26 Sep 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 26 Sep 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
The school campus resounded with the collective singing of Vande Mataram.
मनाली। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर एक समय और एक स्वर में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साध्वी शिवानी दुर्गा ने किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, हिमाचल शिक्षा समिति जिला कुल्लू के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदेव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा समिति जिला कुल्लू के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि साध्वी शिवानी दुर्गा ने कहा कि सर्वप्रथम राष्ट्र है और हम सभी राष्ट्र के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य विशाल मेहरा, अमर सिंह, रजनी देवी, कोषाध्यक्ष तारा चंद, प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर, पीटीए एवं मातृ भारती के सदस्य, अभिभावक, पूर्व छात्र, एकल विद्यालय की दीदियां और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed