फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The rusted swing in Thanwani is increasing the problem

Kullu News: थनवानी में जंग लगा झूला बढ़ा रहा मर्ज

Fri, 03 Oct 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 03 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The rusted swing in Thanwani is increasing the problem
चंद्रभागा नदी पर लोनिवि के अधीन लगे थनवानी झूले के हालात से लोग परेशान,, रोजाना इस झूले से थनवा
लोग बोले- खस्ताहाल झूले की शिकायत करने के बावजूद हल नहीं हो रही समस्या
विज्ञापन

कहा - बीच में टूटे लोहे के तार, कभी भी बन सकता है हादसे का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल के थनवानी झूले की अनसुनी कहानी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाया है कि झूले की खस्ता हालत को लेकर वे कई बार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

लोक निर्माण विभाग के तकनीकी विंग के अधीन बने इस झूले से थनवानी के ग्रामीणों सहित बीआरओ के मजदूरों की रोजाना आवाजाही होती है। ग्रामीणों ने बताया कि झूले का तार बीच से करीब एक मीटर नीचे आ गया है। तार में जंग लगने के साथ बीच-बीच में यह टूटा भी है। ऐसे में यह झूला और तार कभी भी किसी की जान ले सकता है। क्षेत्रवासी लाल चंद, सोम देव, किशन लाल, बालू, पुष्पा और प्रेम चंद ने बताया कि थनवानी गांव के समीप चंद्रभागा नदी पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से बना झूला दो-तीन सालों से जंग खा रहा है। लोगों ने कहा कि कई बार विभाग को बताने के बावजूद झूले को बदला नहीं गया। क्षेत्र के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के तकनीकी विंग से मांग की है कि झूले को पूरी तरह से बदला जाए। विजय ने बताया कि सलग्रां गांव तक सड़क बनी है। सड़क से होकर आवाजाही करने में सलग्रां और थनवानी गांव के लोगों को तीन, चार किमी से अधिक समय एकतरफा ही सफर करने में लग जाता है। ऐसे में वामतट के सलग्रां और थनवानी गांव के कई लोगों का चंद्रभागा नदी के उस पार कदमताल कर झूले से सफर कम पड़ता है। मेकेनिकल विंग के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि यह जानकारी उनके ध्यान में नहीं है। जेई को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed