{"_id":"68f2836324d125a13301851a","slug":"the-road-of-sainj-bazaar-will-be-made-shiny-with-the-cost-of-rs-225-lakh-kullu-news-c-89-1-klu1002-159559-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज बाजार की सड़क साढ़े 22 लाख रुपये से होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज बाजार की सड़क साढ़े 22 लाख रुपये से होगी चकाचक
Fri, 17 Oct 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
एनएचपीसी से राशि जारी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू
वर्ष 2023 और 2025 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुई है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। घाटी के सैंज बाजार की क्षतिग्रस्त सड़क साढ़े 22 लाख रुपये से चकाचक होगी। इसके लिए एनएचपीसी ने बजट जारी कर दिया है।
अब सैंज घाटी के लोगों के साथ बाजार के कारोबारियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लिहाजा, प्रशासन ने सड़क को ठीक करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके चलते अब सड़क का कार्य जल्द शुरू होने की क्षेत्र के लोगों को उम्मीद बंध गई है।
गौर रहे कि सैंज बाजार की करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क को पहले वर्ष 2023 की आपदा में काफी नुकसान पहुंचा था। वर्ष 2025 की आपदा में एक बार फिर इस सड़क को क्षति पहुंची। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सड़क ठीक करने के लिए एनएचपीसी से धन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था। इसके चलते सामाजिक उत्तरदायित्व के चलते एनएचपीसी ने धन का प्रावधान कर दिया है। जल्द ही सड़क की बहाली का कार्य शुरू होगा।
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि मानसून के दौरान क्षेत्र में हुए नुकसान के पश्चात प्रशासन की ओर से पुनर्स्थापना के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। एनएचपीसी ने कॉरपोरेट सामाजिक एवं पर्यावरणीय वित्तपोषण के अंतर्गत सैंज बाजार सड़क की बहाली के लिए 22 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से सड़क की मरम्मत एवं यातायात बहाली के कार्य को गति मिलेगी। सड़क के कार्य टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
--