{"_id":"668536a2ce04c3c06d075ae0","slug":"the-road-leading-to-raila-school-should-be-repaired-kullu-news-c-89-1-klu1001-125981-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रैला स्कूल जाने वाले रास्ते की हो मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रैला स्कूल जाने वाले रास्ते की हो मरम्मत
Thu, 04 Jul 2024 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
सैंज घाटी के रैला स्कूल के रास्ते को ठीक करने के लिए उपायुक्त कोे ज्ञापन सौपतें हुए।-संवाद
कुल्लू। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के राजकीय प्राथमिक स्कूल रैला को जाने वाले रास्ते की मरम्मत की जिला प्रशासन से मांग गई है। इस संबंध में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला।
स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रोशन लाल, सुखदयाल, विमला देवी, भावना देवी ने कहा कि प्राइमरी स्कूल रैला के लिए जो रास्ता है, यह बहुत ही खस्ता हालत में है। ऐसे में स्कूली बच्चों का आते-जाते समय गिरने का खतरा बना हुआ है। रास्ते की मरम्मत के लिए पंचायत में भी प्रस्ताव डाला गया लेकिन इस पर कोई गौर नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि बरसात के चलते अब रास्ता और भी खराब हो जाएगा, ऐसे में छोटी कक्षाओं के बच्चों का स्कूल पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए जल्द ही रास्ते को ठीक किया जाए। वहीं उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने जल्द रास्ते की मरम्मत का आश्वासन दिया है। संवाद